Hawa Ki Khushboo Bata Rahi Hai Wo Zulf Apni Saja Rahe Hain Naat Lyrics

हवा की ख़ुश्बू बता रही है, वो ज़ुल्फ़ अपनी सजा रहे हैं
सवारी तयबा से चल पड़ी है, हुज़ूर तशरीफ़ ला रहे हैं

नवाज़िशों पर नवाज़िशें हैं, ‘इनायतों पर ‘इनायतें हैं
नबी की ना’तें सुना सुना कर हम अपनी क़िस्मत जगा रहे हैं

कहीं पे रौनक़ है मय-कशों की, कहीं पे महफ़िल है दिल-जलों की
ये कितने ख़ुश-बख़्त हैं जो अपने नबी की महफ़िल सजा रहे हैं

न पास पी हो तो सूना सावन, वो जिस पे राज़ी वही सुहागन
जिन्हों ने पकड़ा नबी का दामन, उन्हीं के घर जगमगा रहे हैं

यहाँ पे लाखों सिकंदर आए, न बाँस बाक़ी न बाँसुरी है
मगर हमारे नबी के झंडे अज़ल के दिन से खड़े हुए हैं

कोई तो बोले जिसे ख़ुदा ने नहीं दिया है नबी का सदक़ा
हमारे बच्चे तो मुस्तफ़ा के ही टुकड़े खा कर बड़े हुए हैं

हबीब-ए-दावर, ग़रीब-परवर, रसूल-ए-अकरम, करम के पैकर
किसी को दर पे बुला रहे हैं, किसी के ख़्वाबों में आ रहे हैं

मैं अपने ख़ैर-उल-वरा के सदक़े, मैं उन की शान-ए-‘अता के सदक़े
भरा है ‘ऐबों से मेरा दामन, हुज़ूर फिर भी निभा रहे हैं

बनेगा जाने का फिर बहाना, कहेगा आ कर कोई दीवाना
चलो, नियाज़ी ! तुम्हें मदीने, मदीने वाले बुला रहे हैं

=============================

Hawa Ki Khushbu Bata Rahi Hai 
Woh Zulf Apni Sajaa Rahe Hain 
Sawaari Taiba Se Chal Padi Hai 
Huzoor Tashreef Laa Rahe Hain 

Kahi Pe Mehfil Hai Mehkasho Ki 
Kahi Pe Mehfil Hai Dil Jalo Ki 
Ye Kitne Khushbakht Hain Jo 
Nabi Ki Mehfil Sajaa Rahe Hain 

Na Paas Bhi Ho To Soona Saawan 
Woh Jis Pe Raazi Wohi Suhaagan 
Jinho Ne Pakda Nabi Ka Daaman 
Unhi Ke Ghar Jagmagaa Rahe Hain 

Habeebe Daawar Ghareeb Parwar 
Rasoole Akram Karam Ke Paikar 
Kisi Ko Dar Pe Bula Rahe Hain 
Kisi Ke Khawaabo Me Aa Rahe Hain 

Mai Apni Khairul Waraa Ke Sadqe 
Mai Unki Shaane Ata Ke Sadqe 
Bhara Hai Aibo Se Mere Daaman 
Huzoor Phir Bhi Nibha Rahe Hain 

Banega Jaane Ka Phir Bahaana 
Kahega Aakar Koi Deewaana 
Chalo Niyaazi Chale Madine 
Madine Waale Bula Rahe Hain

Submit By Dadapeer



Connect With us